-
Advertisement
हिमाचल: 3.75 लाख की ठगी का खुलासा, ब्रिटिश महिला बन असम की युवती ने लगाया था चूना
नाहन। सिरमौर पुलिस ने 3.75 की ठगी से जुड़े एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले का भांडाफोड़ करते हुए नाईजीरियन मूल के स्टोन जॉन को उसकी गर्लफ्रेंड अनसूया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महज 23 दिन में इस कांड का पर्दाफाश किया है।
दरअसल, जमटा के रहने वाले बलिंद्र सिंह को फेसबुक पर एक विदेशी नाम से फ्रैंड रिक्वेस्ट आई। जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। फिर दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। महिला ने अपना व्हाट्सएप नंबर भी शेयर किया। महिला ने बलिंद्र को बताया कि वह लंदन में रहती है। और जर्मनी के एक कंपनी में कार्यरत है। बलिंद्र सिंह से उसके बाद महिला लगातार चैट करने लगी। उसका भरोसा जीतने के बाद महिला ने कहा कि उसने बलिंद्र के नाम पर बेशकीमती सामान कुरियर करवाया है। कुरियर लेने के लिए बलिंद्र ने दो अलग-अलग नंबरों से लगभग 3.75 लाख की राशि ट्रांसफर कर दी। ठगी का पता चलने पर बलिंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कार चलाते वक्त बिगड़ी तबीयत, मारी दूसरे कार में टक्कर, सड़क पर मची अफरा-तफरी
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आईपीसी की धारा-420 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी थाना प्रभारी मानविंद्र सिंह को सौंपी गई। इसके बाद पुलिस ने ठगी गिरोह की कड़ियों को मिला। जिसका एक सिरा दिल्ली के द्वारका तक पहुंचा।
उसके बाद पुलिस ने सभी कड़ियों को जोड़ा और दिल्ली के द्वारका से नाइजीरियाई मूल के व्यक्ति और उसकी गर्लफ्रेंड को काबू गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपियों से नकदी, मोबाइल फोन व लैपटॉप इत्यादि भी बरामद किए गए हैं। बताया ये भी जा रहा है कि नाईजीरियन मूल का आरोपी और असम मूल की महिला लगभग पांच साल से दिल्ली में एक साथ ही रह रहे थे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


