-
Advertisement
कांग्रेस ने पदयात्रा निकाल स्वतंत्रता सेनानियों को किया सलाम
Last Updated on August 9, 2022 by Vishal Rana
शिमला। देश इस वर्ष आजादी के 75 वर्ष (75 years) पूरे कर रहा है। इसके लिए एक तरफ केंद्र जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। हिमाचल में कांग्रेस द्वारा गौरव पदयात्रा की जा रही है।राजधानी शिमला (Shimla) में शहरी कांग्रेस द्वारा कांग्रेस कार्यालय तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) ने भी हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा कांग्रेस कार्यालय से चौड़ा मैदान तक निकाली गई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया।
यह भी पढ़ें:सर्वदलीय बैठकः विपिन परमार ने मांगा सहयोग तो मुकेश बोले आक्रामक तरीके से घेरेंगे सरकार को
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने कहा कि देश को आजाद करवाने ओर तिरंगा बनाने में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस कार्यक्रम आयोजित कर रही है और गौरव यात्रा की आज शिमला से शुरुआत की गई है और 15 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर ये गौरव पदयात्रा निकाली जाएगी। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी (Jitendra Chowdhary) ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के आह्वान पर आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर गौरव यात्रा शिमला शहरी कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही है । स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा। आजादी के 75 वर्ष पर देश भर में कांग्रेस द्वारा गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और 9 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी जिलों में ये यात्रा निकाली जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…