-
Advertisement
मंडी में बेटे ने की पिता की ह#त्या: घरेलू विवाद में बीच बचाव करने आए थे प्रताप
Murder in Mandi: मंडी में एक बेटे ने अपने बाप की ह#त्या कर दी है। उपमंडल के द्रुबबल पंचायत के चंडोझ के द्रोबडी गांव के प्रताप बेटे और बहू के बीच चल रहे विवाद में बीच बचाव के लिए जब पिता आगे आए तभी तैश में आकर बेटे ने पिता पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। घायल हालत में परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में मौ#त हो गई। ह#त्या के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है।
हत्या के आरोपी की तलाश में पुलिस
जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त प्रताप निवासी द्रोबडी बेटे मुकेश व उसकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद को रेकने का प्रयास किया तो मुकेश ने पिता पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। आसपास के लोग प्रताप कोअस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रताप की पत्नी नागण देवी के बयान पर जोगिंद्रनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस कर रही कार्रवाई
वहीं, जोगिंद्रनगर अस्पताल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। ह#त्या के आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हैं। डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर सकनी कपूर ने बताया कि पुलिस ने मुकेश को हिरासत में ले लिया है व पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है।

