-
Advertisement
Himachal : बेटे ने पिता का किया कत्ल, डंडे से पीट-पीट कर ले ली जान
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) जिला में एक बेटे ने अपने पिता (Father) की डंडों से पीट पीटकर हत्या कर डाली। मामला कांगड़ा जिला के थुरल उपमंडल में सामने आया है। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थुरल उपमंडल में एक व्यक्ति ने अपने पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बेटे ने पिता पर यह हमला क्यों किया इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: Solan : चुनावी रंजिश में महिला की हत्या, दो गुटों में जमकर चली तलवारें, डंडे और तेजधार हथियार
वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और धारा 302 के तहत हत्या (Murder) का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर (Palampur) भेज दिया है। हत्या के मामले की पुष्टि डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपी पर पांच साल पहले भी एक गाय की हत्या का मामला दर्ज हुआ था। जिसके लिए आरोपी को गो हत्या के आरोप में जेल जाना पड़ा था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


