-
Advertisement
2nd Day : दूसरे दिन भी चर्चा को बैठी बीजेपी की टोली, क्या कुछ निकला आज होगा साफ
धर्मशाला। मैक्लोडगंज के सतोवरी में प्रदेश बीजेपी वर्किंग कमेटी ( BJP Working Committee) की बैठक चल रही है। आज दूसरे और अंतिम दिन की बैठक में भी काफी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष विशेष रूप में उपस्थित, बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम प्रो प्रेम कुमार धूमल, पूर्व सीएम शांता कुमार एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित हैं।
यह भी पढ़ें: उप चुनाव से पहले बीजेपी दिग्गज धर्मशाला डटे, महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन
आज की बैठक (Meeting) में तय होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव तक प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली किस तरह से रहेगी। हालांकि इसको लेकर शुक्रवार को भी लंबे समय तक चर्चा हुई थी और कुछ विषयों पर मुहर भी लगी थी, लेकिन अंतिम दिन यानी आज पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
बीजेपी प्रदेश में अपने टारगेट 2022 मिशन रिपीट की ओर तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई है। इससे पहले प्रदेश में दो विधानसभा सहित मंडी संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव भी सामने है ऐसे में सरकार की कार्यप्रणाली का परिणाम भी इन उपचुनाव में सामने होगा। बैठक के दौरान हर अपने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव ही नहीं बल्कि मिशन रिपीट के लिए तैयार करने के लिए बीजेपी अपनी रूपरेखा भी तैयार करेगी। कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण अभियान भी शुरू किए जाएंगे, ताकि वह अपने बूथ स्तर तक जाकर बीजेपी की जीत के लिए आगे हों।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


