हिमाचल टैक्स पेड, पेंशन भोगी महिलाओं को नहीं मिलेंगे 1500 रुपए, यहां जाने पूरी डिटेल

मंत्री धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक

हिमाचल टैक्स पेड, पेंशन भोगी महिलाओं को नहीं मिलेंगे 1500 रुपए, यहां जाने पूरी डिटेल

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल में कांग्रेस (Congress) ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाने के अपने वादे पर काम करना शुरू कर दिया है। कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में इस गारंटी को पूरा करने के लिए एक सब कमेटी का गठन किया गया था। आज यानी शुक्रवार को इस सब कमेटी की बैठक स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कांग्रेस सरकार (Congress Govt) की गारंटी के अनुसार प्रदेश की 10 से 60 साल आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाने बारे रोडमैप तैयार किया गया। बैठक के बाद जानकारी देते हुए कर्नल धनी राम शांडिल (Colonel Dhani Ram Shandil) ने बताया कि 2021 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 821000 महिलाएं इस दायरे में आएंगी।


यह भी पढ़े:हिमाचल में कांग्रेस ने शुरू की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, बीजेपी की गलत नीतियों का करेंगे खुलासा

उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 18 से 60 साल की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि जो महिलाएं टैक्स पेड, अर्ध सैनिक बल विधवा महिला पेंशन, कर्मचारी पेंशनर (Employee Pensioner) के परिवार की महिलाओं को यह लाभ नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि इस फार्मुले को अपनाया जाता है, तो इस पर करीब 500 से 600 करोड़ का खर्च होगा। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह तक यह मामला वित्त विभाग के अधिकारियों के समक्ष भी रखा जाएगा और उसने सभी इसको लेकर चर्चा की जाएगी। कर्नल शांडिल ने बताया कि महिलाओं (Womens)को दिए जाने वाले 1500 रुपए के लिए बनी सब कमेटी (Cabinet Sub Commette) की यह पहली बैठक थी। कुछ दिनों में एक और बैठक की जाएगी, जिसमें इस पर फिर से मंथन होगा। उसके बाद यह मामला कैबिनेट में रखा जाएगा। आज की बैठक स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में हुई। इस में कैबिनेट सब कमेटी के सदस्य मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुरए मंत्री चंद्र कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | census | Rs 1500 | Tax Paid | himachal pradesh | Employee Pensioner | Himachal News | Colonel Dhani Ram Shandil | latest news | Cabinet Sub Commette | women | Pensioner | Congress govt
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है