-
Advertisement
बच्चों को नहलाने की कोशिश नाकाम, शेरनी ने लगाई तिकड़म फिर भी बचकर भागा शावक
जानवरों के मजेदार और हैरान करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। इन दिनों एक और ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी अपने बच्चे यानी शावक (Cub) को नहलाने के लिए उसे नहर में धक्का दे देती है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो को आईएफएस अफसर (Indian Forest Services) सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Elon Musk को बता दिया ‘खरबूजा’, इस टीचर की इंग्लिश सुनकर आप भी चकरा जाएंगे
Universal problem of all mothers…
Putting kids to water for bath pic.twitter.com/a91GMpFfq4— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) March 24, 2021
वीडियो के साथ सुशांत नंदा ने कैप्शन में लिखा है, ‘सभी माताओं की सार्वभौमिक समस्या…।’ वीडियो में आप देखेंगे कि शेरनी (Lioness) के साथ उसके दो शावक दिखाई दे रहे हैं, जो नहर में पानी पी रहे हैं। तभी शेरनी एक शावक को प्यार से सहलाने लगती है और पानी में गिरने के डर से बच्चा वहां से चला जाता है। इसके बाद शेरनी दूसरे बच्चे को अपने मुंह से पकड़कर पानी में धक्का दे देती है और वह पानी में गिर जाता है, लेकिन पानी में गिरते ही वह तुरंत डरकर पानी से बाहर आ जाता है।
यह भी पढ़ें: ड्रोन ने नजदीक जाकर कैप्चर किया ज्वालामुखी का वीडियो, देखने में हैं खतरनाक
Alas! these mothers dont have facility of flying chappal😂
— Sumti Jain (@sumtijain26) March 24, 2021
लोग इस वीडियो (Video) को खूब पसंद कर रहे हैं। लोग वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘मां का प्यार’। तो दूसरे यूजर ने लिखा- ‘बच्चों को नहाने की जरूरत नहीं होती वो कभी गंदे नहीं होते।’ काफी माताएं अपने बच्चों के बारे में भी कमेंट करके बता रही हैं कि वो तो पानी से बाहर ही नहीं आना चाहते।
