-
Advertisement
ये है दुनिया की सबसे कम उम्र की मां, 80 साल से बाप का पता नहीं
Last Updated on July 18, 2021 by Deepak
दुनिया में ऐसे कई किस्से हैं जिनके बारे में बात करके ही हैरानी होती है कि आखिर ऐसा भी हो सकता है। हमारे आसपास ही ऐसी कई घटनाएं होती हैं जिन पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हम आपको बताने जा रहे हैं जिस पर विश्वास करना थोड़ा सा मुश्किल लगता है। दक्षिण अमेरिका के पेरू (Peru of South America) में रहने वाली लीना मेडिना (Lina Medina) का दुनिया की सबसे छोटी उम्र की मां है। लीना ने 5 साल की उम्र में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था।
यह भी पढ़ें फूलों से सजे ट्रैक्टर पर बैठकर दुल्हन ब्याहने पहुंचा दूल्हा, स्टाइल देख दंग रह गए लोग
दरअसल, 5 साल की उम्र में लीना का पेट बहुत ज्यादा फूलने लगा और बड़ा हो गया। परिजन उसको डॉक्टर के पास ले गए। उनको लगा कि लीना के पेट में एक बड़ा ट्यूमर विकसित हो गया है लेकिन जांच की गई तो डॉक्टर्स ये जानकर हैरान गए कि लीना सात महीने की गर्भवती थीं। इसके कुछ ही हफ्तों बाद 14 मई, 1939 को लीना ने पूरी तरह से स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन से करना पड़ा था क्योंकि इतनी छोटी उम्र में वह लेबर पेन सहन नहीं कर सकता थी। उनके बच्चे का नाम गेराडो (Gerado) रखा गया, यह नाम उस डॉक्टर के नाम पर रखा गया जिसने बच्चे की डिलीवरी करवाई थी।
हैरानी की बात ये है कि बच्चे की डिलीवरी करवाते हुए डॉक्टर गेराडो को यह पता चला कि 5 साल की उम्र में ही लीना के यौन अंग पूरी तरह विकसित हो चुके थे। बच्ची प्रीकोशियस प्यूबर्टी (Precocious Puberty) नामक बीमारी से पीड़ित थी जिसकी वजह से उसे 4 साल की उम्र में ही पीरियड आने लगे थे। बच्चे के जन्म के बाद लीना के पिता को शक के आधार पर अरेस्ट कर लिया गया था कि कहीं इस सब में उसका हाथ तो नहीं, लेकिन उनके खिलाफ पुख्ता सबूत ना होने की वजह से उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। इस घटना को 80 साल बीत चुके हैं लेकिन आज तक ये पता नहीं चल पाया है कि लीना के बच्चे का पिता कौन था। ये राज हमेशा राज ही रह जाएगा लेकिन लीना अपने आप में एक कुदरत का रहस्य है जिसे सुलझाना थोड़ा मुश्किल है।