-
Advertisement
#Corona Update: हिमाचल में आज 229 मामले- 228 हुए ठीक, 9 की मृत्यु
Last Updated on October 2, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 229 मामले सामने आए हैं। वहीं, 228 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज 9 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 15219 पहुंच गया है। अब तक 3416 एक्टिव केस (Active Case) हैं। वहीं, 11598 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 190 पहुंच गया है। हिमाचल में आज 3277 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 2878 नेगेटिव रहे हैं। अभी 239 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 160 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: HP Covid-19: पीएम के दौरे से पहले कुल्लू पहुंचे 17 सरकारी कर्मी समेत कुल 48 पॉज़िटिव; 6 की मौत
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
कांगड़ा जिला में 35, मंडी में 33, बिलासपुर में 18, कुल्लू में 24, शिमला में 22, सिरमौर में 21, सोलन में 29, ऊना में 22, लाहुल स्पीति में 9, हमीरपुर में 6, चंबा व किन्नौर में पांच-पांच मामले आए हैं। कांगड़ा में 109, सिरमौर में 56, ऊना में 22, बिलासपुर में 11, चंबा में 16, कुल्लू में 13 व लाहुल स्पीति में एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। वहीं, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला व सोलन में दो-दो और चंबा में एक की जान गई है। सुखार नूरपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना के चलते दम तोड़ा है। व्यक्ति टाइप टू मधुमेह आदि बीमारियों से ग्रस्त था। 26 सितंबर को डीसीएचसी धर्मशाला (DCHC Dharamshala) में भर्ती करवाया गया था। वहां से मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया था। आज व्यक्ति की मौत हो गई। भरमोली पंजेहरा नूरपुर के 75 वर्षीय की भी जान गई है। व्यक्ति को 27 सितंबर को धर्मशाला में भर्ती किया गया था। व्यक्ति टाइप टू मधुमेह और अन्य बीमारियों से ग्रस्त था। आज दोपहर करीब सवा एक बजे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। चंबा (Chamba) के कश्मीरी मोहल्ला के 74 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: #Corona Update: हिमाचल में 229 नए केस, 399 ठीक- तीन की गई जान
ऊना में आए ये मामले
जिला ऊना (Una) में कोरोना पॉजिटिव के 22 मामले आए हैं। बुधवार को कोविड जांच के लिए पालमपुर भेजे गए 208 सैंपल में से 15 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं।अंब उपमंडल के अंब की पंचवटी कॉलोनी से 23 वर्षीय युवक और रिपोह मुचलियां का 43 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।ऊना उपमंडल के वार्ड 3 मैहतपुर में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। अजौली मोड़ की 48 वर्षीय महिला, ऊना शहर के वार्ड 6 की 20 वर्षीय युवती, वार्ड 8 की 15 वर्षीय बालिका, वार्ड 10 का 52 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 9 की 39 वर्षीय महिला और भडोलियां कलां की 45 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। हरोली उपमंडल के बाथड़ी का 38 वर्षीय व्यक्ति, टाहलीवाल का 36 वर्षीय व्यक्ति, ललड़ी को 35 वर्षीय महिला और बिड़दवाल की 64 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। गगरेट उपमंडल के जोह की 62 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं रेपिड एंटीजेन में 117 सैंपल लिए गए थे, जिसमें 07 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के ईसपुर की 46 वर्षीय आशा वर्कर, पंजावर की 40 वर्षीय आशा वर्कर और कांगड़ की 50 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। गगरेट उपमंडल के बड़ोह का 86 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना उपमंडल के मैहतपुर का 30 वर्षीय युवक, डठवाड़ा का 60 वर्षीय व्यक्ति और ऊना शहर के बैहली मोहल्ला का 27 वर्षीय युवक कोरोना को चपेट में आए हैं।