-
Advertisement
मनाली में पैराग्लाइडिंग हादसा, बेल्ट खुलने से नीचे गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, गई जान
मनाली। हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली (Manali) में एक पैराग्लाइडिंग हादसा (Paragliding Accident) हुआ है। हादसे में महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले पर्यटक (Tourist from Maharashtra) की मौत हो गई। वहीं पायलट को भी चोटें आई हैं।जिसका कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हादसा कुल्लू जिला की ऊझी घाटी की ग्राम पंचायत देवगढ़ के पास भाटग्रां में शनिवार शाम के समय हुआ है। बताया जा रहा है कि पर्यटक ने फलाइन पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भरी थी। लेकिन थोड़ी ही दूर जाने पर पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पर्यटक नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पर्यटक की लाख सेब के बगीचे में मिली है। मृतक व्यक्ति की पहचान सूरज (30) पुणे महाराष्ट्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब पैराग्लाइडर हवा में उड़ान भर रहा था तो उसी दौरान पैराग्लाइडर की बेल्ट खुल गई। जिस कारण पर्यटक नीचे गिर गया। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा पर्यटक व पायलट को गंभीर अवस्था में कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने पर्यटक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पायलट का कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: खाई में गिरा टैंपो, पहाड़ी से गिरा नेपाली; दो की गई जान- एक गंभीर घायल
मृतक के दोस्त अनिकेत ने बताया कि वे 5 दोस्त कुल्लू-मनाली घूमने के लिए आए थे। आज शनिवार को वे पैराग्लाडिंग करने के लिए डोभी पहुंचे थे। हादसे के बाद सभी दोस्त सदमें में हैं। वहीं पैराग्लाइडर के पायलट (Paraglider Pilot) शालू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पर्यटक को सेफ्टी बेल्ट की जानकारी दी गई थी। बार-बार समझाने के बाद भी उनका हाथ सेफ्टी बेल्ट पर ही जा रहा था। जिस कारण बेल्ट खुल गई। हालांकि पर्यटक को अपने हाथों के सहारे काफी देर तक पकड़े रखा, लेकिन भार अधिक होने के चलते पर्यटक नीचे गिर गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


