-
Advertisement
हिमाचल: 24 लाख का सेब लेकर गया व्यापारी पैसे देने से कर रहा इंकार, मामला दर्ज
Last Updated on October 8, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल में सेब सीजन के दौरान बागवानों और आढ़तियों से लाखों की धोखाधड़ी (Fraud) के मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई भी करती है। बावजूद इसके बाहरी राज्यों से आए कुछ सेब लदानी (खरीददार) (Apple Trader) धोखाधड़ी में कामयाब हो जाते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला शिमला के रोहड़ू सब्जी मंडी (Rohru Vegetable Market) से सामने आया है। यहां एक बाहरी राज्य से आया लदानी खरीददार सेब की पेटियां लेकर फरार हो गया। अब यह आढ़तियों का पैसा देने से भी साफ इंकार कर रहा है। पीड़ित आढ़तियों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें:सोलन सेब मंडी से एक करोड़ के सेब लेकर व्यापारी फरार, मामला दर्ज
पीड़ित आढ़ती वीरवंत नई सब्जी मंडी रोहड़ू में फ्रूट कमीशन एजेंट का काम करता है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पहचान का एक लदानी शंकर उसकी दुकान पर सेब खरीदने आया था और सेब के 2259 पेटी महासाना गुजरात ले गया। आरोपी की शंकर फ्रूट कंपनी के नाम से गुजरात (Gujarat) में दुकान है। जब उसने उक्त आरोपी से सेब की पेटियों के पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि इन सेब की पेटियों की कीमत 24 लाख 12 हजार 811 रुपए बनती है। ऐसे में वो बिना पैसे दिए ही रोहड़ू से फरार हो गया है। वीरवंत ने पुलिस से आरोपी अशोक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group