-
Advertisement
आनी में दर्दनाक हादसा: घर गिरने से एक परिवार के 5 लोगों की मौ#त, 3 को किया रेस्क्यू
Himachal Land slide: हिमाचल में मानसून लोगों की जान ले रहा है। आज पीएम मोदी के हिमाचल आगमन से पहले कुल्लू में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक घर गिर गया। कुल्लू के आनी में हुए हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। घर गिरने से मलबे में दबे 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिनमें 5 और 7 साल के 2 बच्चे भी शामिल हैं।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1965300724105171325
घटना के सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निरमंड के सिविल अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, आनी में धर्मदास और शिवराम का परिवार एक ही मकान में रहता था। शिवराम खुद तो घायल है, लेकिन इनका पूरा परिवार हादसे में शिकार हो गया। शिवराम की पत्नी तृप्ता देवी, बेटा चुन्नी लाल, बहू अंजना कुमार, पोता भोपेश (5) की मौत हो गई, जबकि पोती जागृति (7) का शव कुछ देर बाद मिला ।वहीं, शिवराम व उनके भाई धर्मदास और धर्मदास की पत्नी कला देवी तीनों घायल है। धर्मदास का बेटा घर पर नहीं था। इससे वह हादसे का शिकार होने से बच गया।
छविंद्र शर्मा

