-
Advertisement
चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर ट्राला पलटा, प्लम से लदा ट्रक भी आया चपेट में
Himachal Accident: चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर लगातार हादसे हो रहे हैं। आज सुबह भी सोलन के शमलेच में एक ट्राला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पलटने के बाद यह ट्राला अपनी लेन से दूसरी लेन में जा पहुंचा। इससे दूसरी लेन पर शिमला साइड से चंडीगढ़ जा रहा प्लम से लदा ट्रक भी चपेट में आ गया। इस हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर और कंडक्टर को चोटें आई है। इस हादसे के बाद फोरलेन की एक लेन वाहनों के लिए बंद कर दी गई है। इसके बाद फोरलेन का ट्रैफिक वाया बड़ोग डायवर्ट कर दिया।

दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान
पुलिस के अनुसार, ट्रक में बड़ी मात्रा में सरिया होने की वजह से फोरलेन बहाली में वक्त लगा, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। सरिए से लदा ट्राला चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रहा था। जैसे ही सपरून चौक पर पहुंचा, यह पलट गया। जबकि ट्रक शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इससे दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। दूसरे ट्रक में लदा लाखों रुपए का प्लम भी बर्बाद हो गया।
नरेंद्र

