-
Advertisement
हिमाचल: NH किनारे खड़े ट्रक को ले उड़े शातिर, ट्रक मालिक पहुंचा थाने
पांवटा साहिब। सिरमौर (Sirmour) के उपमंडल पांवटा साहिब में मालवा कोटन के समीप सूरजपुर में एनएच किनारे पार्क ट्रक (Truck) शातिर उड़ा ले गए। ट्रक मालिक ने अपने स्तर पर वाहन को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जब ट्रक का कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो वह स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने पांवटा साहिब के रहने वाले ट्रक मालिक नरीद्रंबीर सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः घर के बाहर खेल रही ढाई वर्ष की मासूम आई ट्रैक्टर की चपेट में
पुलिस (Police) को दी गई शिकायत में अवजोत सिंह ने बताया कि उसका ट्रक कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है। बताया कि ट्रक 8 अक्टूबर को चोरी हुआ है जब उसका ड्राइवर ट्रक को मालवा कोटन के समीप सूरजपुर में खड़ा करके चला गया था।बताया कि 9 अक्टूबर की सुबह जब देखा तो ट्रक वहां से गायब था। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर ट्रक को हर जगह तलाश किया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई परंतु अभी तक कहीं से कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


