-
Advertisement
ड्रग एडिक्ट युवकों ने दिया था Petrol Pump Robbery को अंजाम, पुलिस ने पंजाब से दबोचा
Una Petrol Pump Robbery Case: जिला ऊना के इंडस्ट्रियल एरिया टाहलीवाल (Industrial Area, Tahliwal)स्थित जिओ पेट्रोल पंप पर आधी रात को हुई लूट मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पंजाब ( Punjab)से दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिला के गढ़शंकर निवासी मनप्रीत सिंह और नवांशहर के रहने वाले बलविंदर सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पंजाब पुलिस (Punjab Police)को भी कई मामलों में वांटेड (Wanted)है। इसके अतिरिक्त यह दोनों युवक ड्रग एडिक्टेड बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां भी संभव है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage)के आधार पर पंजाब पुलिस से संपर्क करते हुए इन दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें दबोच लिया गया है। हालांकि आरोपियों के पास से अभी तक किसी प्रकार की कोई नकदी बरामद नहीं की गई है।
60,000 रुपये की नकदी लेकर हुए थे फरार
एसपी राकेश सिंह (SP Rakesh Singh)ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इन दोनों आरोपियों ने रात के वक्त करीब 3:15 बजे पेट्रोल पंप पर हथियारों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था और 60,000 रुपये की नकदी लेकर फरार होने में कामयाब रहे थे। पुलिस ने प्राथमिक तौर पर इस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी की फुटेज को आधार बनाया। इसके बाद आरोपियों को लेकर पंजाब पुलिस के साथ सूचना साझा की गई और मामले की तफ्तीश को भी आगे बढ़ाया गया। पंजाब पुलिस से मिली सूचना के आधार पर सामने आया कि यह दोनों युवक पंजाब के होशियारपुर जिला की गढ़शंकर तहसील के निवासी मनप्रीत सिंह और नवांशहर के रहने वाले बलविंदर सिंह के रूप में पहचाने गए हैं। जिनकी पंजाब में भी कुछ आपराधिक वारदातों में संलिप्तता रही है। इन दोनों युवकों के ड्रग्स एडिक्ट (Drugs addict)होने की बात भी सामने आई।
और गिरफ्तारियां भी संभव
एसपी ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने से 3 घंटे पहले मौके पर एक स्विफ्ट कार भी सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage)में ट्रैक की गई। संभवत: इस कार में रेकी करने के लिए पहले ही आरोपी मौजूद रहे। जबकि ठीक 3 घंटे के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच करके यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन आरोपियों के साथ और कौन-कौन लोग इस तरह की वारदात में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आने वाले समय में और गिरफ्तारियां भी संभव हैं।
सुनैना जसवाल
