-
Advertisement
आनी में दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी कार, दो सगे भाईयों की गई जान
हिमाचल में एक के बाद एक सड़क हादसे हो रहे हैं। कुल्लू जिला के आनी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे दो सगे भाइयों की मौत हो गई हैऔर एक युवक घायल हुआ है। ये दर्दनाक हादसा आनी से लगभग 14 किलोमीटर दूर रानाबाग के पास हुआ है। यहां पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें आनी के रहने वाले दो भाइयों की मौत हो गई। मृचकों में एक की आयु 23 व दूसरे की दस वर्ष बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें:चौपाल में खाई में गिरी कार, एक की मौत, दूसरा घायल
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। गाड़ी बांशा रानाबाग बाग सड़क से कुछ मीटर नीचे लुढ़की है, जिससे कि गाड़ी में सवार 3 युवकों में से दो की मौत हो गई है। जबकि एक घायल का सिविल अस्पताल आनी में इलाज चल रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


