हिमाचल: दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों का उजड़ा सुहाग, पतियों की मौत; तीन गंभीर घायल

हिमाचल: दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों का उजड़ा सुहाग, पतियों की मौत; तीन गंभीर घायल

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला (Shimla) के रामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। हादसे में दो सगी बहनों (Two Real Sisters) के पतियों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में दोनों बहनों सहित चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा रामपुर उपमण्डल के कुमारसेन थाना क्षेत्र में हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। जबकि बुरी तरह से घायल दोनों बहनों और चालक को आइजीएमसी (IGMC) रैफर किया गया है।


यह भी पढ़ें:हिमाचल में दूसरा बड़ा हादसा, पिकअप और इनोवा कार में भीषण टक्कर, 14 लोग घायल

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह छह बजे के करीब शिमला-रामपुर नेशनल हाइवे-5 पर एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर रेडी खड्ड में जा गिरी। बोलेरो में सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। बोलेरो को 19 साल का युवक चला रहा था। अनियंत्रित होकर बोलेरो करीब 300 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान रामपुर के करेरी निवासी बोज राज (54) और तकलेच निवासी मोहन लाल (64) के रूप में हुई है। दोनों का आपस में साडू का रिश्ता था। बोज राज की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि मोहन लाल ने अस्पताल के जाते समय रास्ते में दम तोड़ा।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में बड़ा हादसा, खेत्री विसर्जित करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टैम्पो सोमभद्रा नदी में गिरा

जबकि घायलों में चालक कार्तिक (19) निवासी करेरी, सीमा पत्नी बोज राज (38), कातला (58) पत्नी मोहन लाल शामिल हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक की लापरवाही हादसे की वजह सामने आई है। दुर्घटना का शिकार हुए परिवार के सदस्य अपने रूटीन इलाज के लिए सोलन के कुमारहट्टी जा रहे थे। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि की है। कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Road Accident | Himachal News | latest news | Himachal Breaking News | himachal abhi abhi news | Two person Death | injured | Two Real Sisters | IGMC | Rampur | Shimla
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है