-
Advertisement
हिमाचल में भारी मात्रा में चरस बरामद, नाकाबंदी के दौरान धरे तस्कर
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। हिमाचल पुलिस (Himachal Police) ने कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान 2 व्यक्तियों को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार व रविन्द्र कुमार के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल बॉर्डर पर स्मैक के साथ धराए दो तस्कर
मिली जानकारी के मुताबिक, कुल्लू पुलिस की एक टीम बठाहड चौक पर नाकेबंदी पर थी। वहीं, वाहनों की चेकिंग (Checking) कर रही थी। इसी दौरान एचपी01 केबी 0830 ऑल्टो कार को जांच के लिए रोका। चेकिंग के दौरान गाड़ी से 1 किलो 107 ग्राम चरस की बरामदगी हुई। जिसके बाद पुलिस ने कार सवार दो लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया। मामले पर एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चरस के साथ बिलासुपर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: किन्नौर हादसे पर मोदी-शाह-नड्डा ने जताया दुख, जयराम को फोन पर मदद का दिलाया भरोसा
पांवटा में एक किलोग्राम चरस के साथ धरा
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के तहत पुरूवाला पुलिस ने 34 वर्षीय व्यक्ति को एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी मुताबिक पुरूवाला पुलिस को क्षेत्र में अवैध नशा तस्करों के सक्रिय रहने संबंधी सूचनाएं मिल रही थी। इसके बाद पुरूवाला पुलिस के अतिरिक्त थाना प्रभारी इंद्र सिंह की टीम ने कंडेला-अंबोया-खोड़ोवाला मार्ग पर नाका लगा दिया। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच एक जायलो वाहन को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी विनोद कुमार उर्फ बीनू निवासी डांडा तहसील पांवटा से पुलिस ने 1.021 ग्राम चरस की खेप बरामद की। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

