-
Advertisement
गरीमा-रैटण मार्ग पर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी जीप, दो युवकों की गई जान
Last Updated on October 25, 2022 by sintu kumar
चंबा। पहाड़ी राज्य हिमाचल में सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। दिवाली की रात चंबा जिला में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। ये हादसे पुलिस थाना भरमौर के तहत गरीमा-रैटण मार्ग पर हुआ है। यहां पर एक जीप अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जीप में सन्नी ( 21) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गरीमा व अशोक कुमार( 28) पुत्र देशराज निवासी गांव रैटण सवार थे। हादसे में दोनों की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में तीन हादसेः दो लोगों की गई जान, दो पहुंचे अस्पताल
जानकारी के अनुसार सन्नी और अशोक कुमार एक जीप में (एचपी-01 सी 2148) वाहन में सवार होकर देर शाम भरमौर से रैटण गांव की ओर निकले थे। इस दौरान जब वे गरीमा गांव से करीब 200 मीटर आगे पहुंचे तो अचानक जीप नियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद हादसे के शिकार युवकों को दोनों को सड़क तक पहुंचाया। जहां से उन्हें उपचार के लिए भरमौर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद सन्नी को डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा रैफर कर दिया गया। इस दौरान चंबा ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। भरमौर पुलिस के अनुसार देर शाम को गरीमा रैटण मार्ग पर एक जीप के अनियंत्रित होकर नाले में गिरने के बारे में सूचना मिली थी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजों को सौंप दिए हैं।