-
Advertisement
ऊना पुलिस ने खनन सामग्री ले जा रहे पांच टिप्पर किए जब्त, सभी पंजाब नंबर के
ऊना। जिला में खनन माफिया के काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का चाबुक लगातार चल रहा है। इसी कड़ी के तहत संतोषगढ़ क्षेत्र में ऊना पुलिस ने अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी ऊना अंकित शर्मा और थाना प्रभारी संजीव कुमार की अगुवाई में मंगलवार देर रात पुलिस की छापेमारी के दौरान अवैध खनन में जुटे पांच टिप्परों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस ने इन टिप्परों को कब्जे में लेकर पुलिस लाइन झलेड़ा पहुंचा दिया है वहीँ अब पुलिस इन पर एफआईआर दर्ज करने की दिशा में भी कदम उठा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफिया में भी हडकंप मच गया है।
यह भी पढ़ें:शिमला में वन माफिया का भंडाफोड़, देवदार के स्लीपर से लदी गाड़ी पकड़ी
पुलिस टीम ने वैध तरीके से खनन सामग्री ले जा रहे पांच टिप्परों को कब्जे में लिया है। मंगलवार देर रात शुरू हुई पुलिस की कार्रवाई बुधवार सुबह तक जारी रही। पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान जब्त किये गए सभी टिप्पर पंजाब नंबर के है और सभी टिप्पर चालक पुलिस को वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे। पुलिस अब इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की दिशा में भी कदम उठा रही है ताकि खनन माफिया पर सख्ती से लगाम लगाई जा सके।

ऊना पुलिस लगातार खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है, लेकिन बाबजूद इसके खनन माफिया अपने कारनामों को अंजाम देने से हट नहीं रहा है। डीएसपी ऊना अंकित शर्मा ने बताया की पुलिस अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलेरेंस की नीति पर काम कर रही। जिला में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि रात्रि ऊना पुलिस ने बेहतर काम करते हुए संतोषगढ़ क्षेत्र से 5 टिप्परों को जब्त किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

