-
Advertisement
हिमाचल: जिला की समस्याएं बताई तो नाराज हो गए केंद्रीय मंत्री, उठकर जाने में समझी भलाई
चंबा। हिमाचल के दौरे पर आए बीजेपी (BJP) के एक केंद्रीय मंत्री से जब लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर बात की तो मंत्री जी नाराज हो गए और पत्रकार वार्ता को बीच में ही छोड़ कर चले गए। यह मंत्री कोई ओर नहीं बल्कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार हैं। डॉ. वीरेंद्र कुमार हिमाचल दौरे पर हैं। शुक्रवार को चंबा जिला में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार (Union Minister Dr. Virendra Kumar ) मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार (Modi Govt) की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताया। इसी बीच जब उनसे जिला चंबा में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल किया तो पहले तो उन्होंने इस विषय पर सीएम जयराम (CM Jai Ram Thakur) से बात करने का आश्वासन दिया। लेकिन जब सवाल बढ़ने लगे तो उन्होंने प्रैस वार्ता को बीच में ही छोड़ कर जाना उचित समझा।
यह भी पढ़ें:पीएम मोदी के बाद हिमाचल आएंगे अमित शाह, त्रिदेव सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
इस दौरान उनके साथ जिला चंबा (Chamba) के दो विधायक और जिला बीजेपी अध्यक्ष भी मौजूद थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से किसी ने भी जिला से संबंधित सवालों का जवाब नहीं दिया और प्रैस वार्ता से उठ कर चले गए। लोगों का कहना है कि जिला चंबा में स्वास्थ्य सेवाएं (Health Services) बुरी तरह से चरमराई हैं। उनका कहना है कि चंबा हिमाचल (Himachal) का इकलौता ऐसा जिला है जो कि प्रदेश के पिछड़े जिलों की सूची में शुमार है। चंबा जिला में वर्तमान में एक भी स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है। मेडिकल कॉलेज चंबा को छोड़कर जिला के अन्य किसी भी सरकारी चिकित्सा संस्थान में अल्ट्रासाउंड तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यही सब समस्याएं आज केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाई गईं थीं, लेकिन केंद्रीय मंत्री भी इनका कोई जवाब नहीं दे पाए और नाराज होकर प्रैस वार्ता को बीच में ही छोड़कर चले गए। हालांकि इससे पहले उन्होंने काफी देर तक मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का बखान किया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


