-
Advertisement

इस जीव के पास हैं 9 दिमाग, 3 दिल, जानिए कहां पाया जाता है यह
दुनिया में जीव-जंतुओं की करीब 87 लाख प्रजातियां हैं और हर जीव-जंतु में एक विचित्र तरह के गुण होता है। धरती पर पाए जाने वाले हर जीव-जंतु की अपनी खासियत होती हैं। कुछ जीव उड़ने में माहिर होते हैं, तो कुछ दौड़ने में। कुछ जीव करतब बखूब दिखाते हैं तो कुछ जीव तैरने में माहिर होते हैं। जमीन, आसमान से लेकर समुद्र तक में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। हर जीव का अपना रंग रूप अपनी खासियत होती है जो हमें उसकी ओर आकर्षित करती है। समुद्र में पाए जाने वाला विचित्र जीव ऑक्टोपस के पास कई तरह के गुण होते हैं।
यह भी पढ़ें: पोचमपल्ली है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव, सिल्क सिटी के नाम से है मशहूर
ऑक्टोपस दुनिया में पाए जाने वाले जीवों से काफी विचित्र है। यह समुद्र के अंदर भी घर में रहता है। यह अपना घर बदलता रहता है। समुद्र के अंदर ऑक्टोपस पत्थरों के बीच कोने में जगह बनाकर रहता है। ऑक्टोपस की कई सारी भुजाएं होती हैं और इसकी हर भुजा में अलग दिमाग होता है। इसके पास 9 दिमाग होते हैं। एक दिमाग इसके सिर में होता है जबकि बाकी के आठ दिमाग इसकी भुजाओं में होते हैं, यानी ऑक्टोपस की 8 भुजाएं होती हैं। इसकी भुजाएं इसको हर तरफ से अन्य जीवों से इसे बचाने में काम आती हैं। ऑक्टोपस को अगर उसके हिसाब का वातावरण ना मिले तो वह अपनी ही भुजाओं को काटना शुरू कर देता है। ऑक्टोपस की कई प्रजातियां सिर्फ 6 महीने तक ही जिंदा रह पाती हैं। ऑक्टोपस का खून नीले रंग का होता है और उसके पास सांस कंट्रोल करने के लिए के तीन दिल होते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group