-
Advertisement
मंडी से चि#ट्टे की सप्लाई देने पहुंचा था हमीरपुर ,विजिलेंस की टीम ने धर लिया
Himachal News: हिमाचल के युवा नशे के दलदल में धंस रहे हैं। पुलिस नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसे हुए हैं और आए दिन नशा बेचने वाले पकड़ में आ रहे हैं। इसी क्रम मे विजिलेंस हमीरपुर थाना की टीम ने मंडी निवासी एक युवक से 12.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान मंडी के धर्मपुर तहसील के भरतपुर गांव निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विजिलेंस की टीम ने जाल बिछा कर पकड़ा
प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी मंडी से हमीरपुर चिट्टे की सप्लाई देने पहुंचा था। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछा कर बुधवार देर शाम आरोपी को धरा है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस का एक केस दर्ज है। यह कुछ समय पहले मनाली में दुकान करता था। एसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

