-
Advertisement
विक्रमादित्य बोले- आपदा राज्य घोषित करने का केंद्र पर दबाव बनाए विपक्ष
Last Updated on August 18, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भीषण बारिश से PWD को सबसे ज्यादा 2600 करोड़ का नुकसान हो चुका है। 600 सड़कें बंद हैं। केंद्र से राज्य को जो मदद मिलनी चाहिए, वह अभी तक मिली नहीं है। यह बात शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने सचिवालय में कही। उन्होंने विपक्ष को राजनीति करने के बजाय केंद्र सरकार पर हिमाचल को आपदा राज्य (Calamity State) घोषित करने के लिए दबाव बनाने का सुझाव दिया।
विक्रमादित्य ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सीएम और प्रदेश के मंत्री लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। केंद्र सरकार से जो हिमाचल को मदद (Interim Relief Package) मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल रही है। हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2643 करोड़ जारी करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। प्रदेश में जल्द ही नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए PWD ग्लोबल टेंडर (Global Tender) करेगी और सड़क निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाएगा।
यह भी पढ़े:हिमाचल की 254 ग्रामीण सड़कों को सुधारने के लिए केंद्र से मिले 2643 करोड़
आपदा राज्य की मांग करे विपक्ष
विक्रमादित्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के समय राजनीति न कर सभी को एकजुट होकर केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितों को सामने रखना चाहिए। प्रदेश को आपदा राज्य घोषित करने की मांग विपक्ष को भी करनी चाहिए, ताकि प्रदेश को अधिक से अधिक आर्थिक मदद केंद्र सरकार से मिल सके।