-
Advertisement
पधर में बनेगा इनडोर खेल स्टेडियम
चंबा। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अफसरों को डलहौजी में खेल स्टेडियम के पहले चरण को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद दूसरे चरण में स्टेडियम के 8 करोड़ से ज्यादा और खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बुधवार को बनीखेत और डलहौजी का दौरा कर खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया।
विक्रमादित्य सिंह ने बनीखेत कस्बे के पधर खेल मैदान के निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों से मैदान के उन्नयन व विस्तार कार्यों को लेकर प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने यह निर्देश भी जारी किए कि यहां इनडोर खेल स्टेडियम बनाने और उपलब्ध भूमि के आधार पर संभावित सभी खेल गतिविधियों को प्राक्कलन का हिस्सा बनाया जाए। इस दौरान पुराना बस स्टैंड डलहौजी के समीप नगर परिषद द्वारा इनडोर खेल स्टेडियम और पार्किंग निर्माण को लेकर तैयार की गई कार्य योजना को कैबिनेट मंत्री के समक्ष नगर परिषद के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से रखा। इससे पहले खेल मंत्री का बनीखेत पहुंचने पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने स्वागत किया।
यह भी पढ़े:नेरचौक-कलखर सड़क की अपग्रेडेशन के लिए प्रतिभा सिंह ने विक्रमादित्य को लिखा पत्र
