-
Advertisement
जन्मदिन के बहाने विक्रमादित्य का शक्ति प्रदर्शन, उपहार में मांगा तीन गुना जीत का मार्जन
शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनावों (Vidhan Sabha Election) का बिगुल बज चुका है और नेता अपनी विधानसभाओं में जुट गए हैं। शिमला ग्रामीण विधानसभा के विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने सोमवार को जन्मदिन (Birthday) के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुन्नी में विशाल जनसभा का आयोजन किया गयाए जहां हजारों की भीड़ एकत्रित कर जन्मदिन मनाया। जनसभा में विक्रमादित्य सिंह ने केक काटा। इस दौरान जहां उन्होंने 5 सालों में किए कार्यों को जनता के समक्ष रखा वहीए बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार (BJP Govt) ने शिमला ग्रामीण के अंदर झूठी घोषणाएं की है। जलोग के अंदर डिग्री कालेज दिया सुन्नी में एसडीएम दियाए लेकिन ये घोषणा ही साबित हुई है।
यह भी पढ़ें:विक्रमादित्य सिंह बोले: घोटालों में गुजरे जयराम सरकार के 5 साल, जनता देगी जवाब
सुन्नी के अंदर एसडीएम एक दिन बैठते हैं और 6 दिन बिना एसडीएम के कार्यालय (SDM Office) चलता है। इसके अलावा कई घोषणाएं सीएम ने की हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नही उतरा है। उन्होंने कहा इस क्षेत्र का विकास स्वर्गीय वीरभद्र सिंह (Late Virbhadra Singh) ने किया है ओर विपक्ष में रहते हुए 5 सालो में भी सौ करोड़ के विकास कार्य किए हैं। इसके अलावा अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और शिमला ग्रामीण क्षेत्र में 5 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, इसके लिए रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सुन्नी में हर रोज एसडीएम की बैठें, ऐसी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण में कांग्रेस की जीत तह है, ये बीजेपी के नेता भी मान चुके हैं, लेकिन इस बार मार्जन की लड़ाई है। उन्होंने जन्मदिन के उपहार के रूप में लोगों से इस बार तीन गुना मार्जन से जिताने का आग्रह किया। वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है और 22 अक्टूबर को वे अपना नामांकन भरने जा रहे है जिसके बाद शिमला ग्रामीण के साथ ही प्रदेश भर में प्रचार के लिए जाएंगे और हिमाचल में कांग्रेस (Himachal Congress) की सरकार बनाई जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

