-
Advertisement
चंबा: युवक की मौत की जांच कराने को लेकर ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
सुभाष महाजन/चंबा। जिले के ग्राम पंचायत सरोल (Sarol Panchayat) में एक युवक की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों (Angry Villagers) ने बीजेपी एससी-एसटी प्रकोष्ठ पूर्व अध्यक्ष जय सिंह की अगुवाई में बुधवार को एडीएम चंबा (SDM Chamba) अमित मेहरा से भेंट कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग के साथ ज्ञापन सौंपा। युवक की मौत 12 दिसंबर को हुई थी और ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है।
ज्ञापन में लिखा है कि पुलिस हत्या (Murder) जैसे संगीन जुर्म को गिरने से हुई मौत (Accidental Death) बताकर जांच से मुकर रही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दायर कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस दिशा में कदम नहीं उठाए तो वे उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
यह भी पढ़े:बिजली बोर्ड कर्मियों को पहली बार सैलरी में हुई देरी, कर्मचारियों का प्रदर्शन
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


