-
Advertisement
बच्चों को पड़ी गर्मी की छुट्टियां, मां ने बनाया चौंकाने वाला टाइम टेबल
आजकल बहुत सारी जगहों पर बच्चों को स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ी हुई हैं। इसी के चलते बच्चे काफी खुश हैं कि उन्हें स्कूल जाने के लिए जल्दी नहीं उठना पड़ रहा है, लेकिन कुछ बच्चे परेशान भी हैं। दरअसल, उन्हें को कामों में हाथ बंटाने की टेंशन हो रही है। वहीं, कुछ मां-बाप बच्चों का छुट्टियों में टाइम टेबल सेट करते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक टाइम टेबल का फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल (Viral) हो रहा है। इस वायरल फोटो को देखकर आप दंग रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें- IPhone 14 के चार मॉडल्स की कीमत हुई लीक, फैंस बोले मच मोर
बता दें कि चार बच्चों की मां जेम्मा पेरी ने अपने बच्चों के लिए एक टाइम टेबल तैयार किया है, जिसका फोटो अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। जेम्मा ने अपने कामों की एक लिस्ट तैयार की है, जिसके अनुसार उनके बच्चों को काम करना होगा। जिसके बाद आखिर में उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा। इंटरनेट पर शेयर की गई एक पोस्ट में जेम्मा ने बताया कि चार हफ्ते लगातार बच्चों को उठाने और उनके काम में उन्होंने बहुत मेहनत की। इसलिए अब ग्रीष्मकालीन की छुट्टियों (Summer Holidays) के नियम पर वे सहमत हुए हैं।

टाइम टेबल के अनुसार, हफ्ते के दिनों में उनके सभी बच्चों चार्ली, डार्सी, मैसी और एस्मे को रोजमर्रा के कामों में मदद करनी होगी। घर के काम जैसे बिस्तर बनाना, पर्दे व ब्लाइंड खोलना, टोकरी में कपड़ों की धुलाई करना, डेस्क को साफ करना और कूड़ेदान में कचरा डालना शामिल है। वहीं, अगर बच्चे ये काम नहीं करते हैं तो उन्हें दंड दिया जाएगा। काम ना करने पर पूल में कोई भी मजा नहीं ले पाएगा। जेम्मा ने बोर्ड पर ये भी लिखा कि जब तक सभी काम पूरे नहीं हो जाते तब तक कोई भी वाई-फाई का पासवर्ड डेली बेसिस पर बदल जाएगा।

