-
Advertisement
सड़क के बीचो-बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने किया ऐसा काम, देखें वीडियो
आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी (Traffic Policeman) सड़क के बीच झाड़ू लगाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग पुलिसकर्मी की काफी सराहना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तानी शख्स ने शानदार अंदाज में बजाई बॉलीवुड गाने की धुन, वीडियो हुई वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सड़क पर ढेर सारे कंकड़ (Pebbles) बिखरे हुए हैं। वहीं, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी इन पत्थरों को झाड़ू से साफ करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर गाड़ियों की काफी भीड़ है, लेकिन पुलिसकर्मी फिर भी सड़क के बीच पड़े सारे कंकड़ों को झाड़ू से किनारे करता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो देखने के बाद हर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहा है।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @omgshazz नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा सभी इतने जिम्मेदार नहीं होते। इस अधिकारी को सलाम। वीडियो को अब तक 14.6 मिलियन व्यूज और 1.4 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा इस ऑफिसर को सलाम।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

