-
Advertisement
Breaking: कांगड़ा की इस पंचायत में अंधेरे में हो रहा मतदान, रात से गुल है बिजली
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आज पंचायती राज (Panchayat Election) संस्थाओं के लिए दूसरे चरण का मतदान (Voting) हो रहा है। कांगड़ा (Kangra) शहर से सटी जोगीपुर पंचायत में मतदान अंधेरे (Darkness) में चल रहा है। इस इलाके में आधी रात डेढ़ बजे से बिजली गुल है।
सुबह आठ बजे जब मतदान शुरु हुआ तो सारा काम अंधेरे में निपटाया गया। अभी तक भी यहां पर बिजली नहीं आई है और लोग अंधेरे में ही वोट डाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि रात से ही आसपास के इलाके में बिजली (No Electricity) नहीं है और दस बज जाने के बाद भी बिजली नहीं आई।


