बाजार में बिक रहे नकली N95 मास्क, ऐसे करें असली की पहचान

N95 मास्क होता है ज्यादा इफेक्टिव

बाजार में बिक रहे नकली N95 मास्क, ऐसे करें असली की पहचान

- Advertisement -

दुनिया भर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना से बचने के लिए मास्क बेहद जरूरी है। मास्क (Mask) वायरस को शरीर में जाने से रोकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स N95 मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, बाजार में कई तरह के मास्क बिक रहे हैं और दुकानों और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ढेरों नकली N95 मास्क की बिक्री हो रही है।


बता दें कि बाजार में आज करल असली N95 मास्क की तरह कई सारे मास्क बिक रहे हैं। जिसके चलते इस बात की पहचान कर पाना मुश्किल है कि ये N95 मास्क असली है या नकली। आज हम आपको असली मास्क की पहचान करने का तरीका बताएंगे।

यह भी पढ़ें-वीवो ने भारत में स्नैपड्रैगन 680 चिप के साथ वाई21ई स्मार्टफोन किया लांच

ये होता है N95 मास्क

सबसे पहली बात तो ये कि N95 मास्क बाजार में बिकने वाले बाकी मास्क की तुलना में थोड़ा महंगा होता है। N95 मास्क ज्यादा इफेक्टिव होता है। N95 मास्क को इस तरह से बनाया जाता है कि कोई भी एयरबोर्न पार्टिकल्स (Airborne Particles) शरीर के अंदर ना जा सके।

मिलती है इतनी सुरक्षा

कोरोना काल में सबसे बेहतर N95 मास्क माना जा रहा है। N95 मास्क मुंह और नाक पर आसानी से फिट हो जाता है और हवा में मौजूद 95% कणों को शरीर में जाने से रोकता है। N95 मास्क बैक्टीरिया और धूल से 100% बचाता है। बता दें कि कोरोना वायरस के कण डायमीटर में 0.12 माइक्रोन होते हैं, N95 मास्क 0.1 से 0.3 माइक्रोन के कण को शरीर में जाने से रोकता है।

कितने तरह के होते हैं N95 मास्क

N95 मास्क चार अलग-अलग तरीके के होते हैं, रेगुलर N95 मास्क, जिसका इस्तेमाल ऑफिस या डेली यूज में किया जाता है और एक बार गंदा हो जाने के बाद इसे दोबारा यूज नहीं किया जा सकता है। वॉशेबल N95 मास्क, जिसको इस्तेमाल करने के बाद धोकर दोबारा यूज किया जा सकता है। N95 मास्क बच्चों के लिए आता है, जिसे धोया नहीं जाता है और N95 मास्क बच्चों के लिए आता है जो वॉशेबल होता है यानी इसे धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

N95 मास्क की कीमत

N95 मास्क अलग-अलग कीमत के होते हैं। रेगुलर N95 मास्क की कीमत 200 से 300 रुपए होती है, वॉशेबल N95 मास्क की कीमत 250 से 450 रुपए होती है, बच्चों के N95 मास्क की कीमत 150 से 250 रुपए होती है और बच्चों के वॉशेबल N95 मास्क की कीमत 200 से 350 रुपए होती है।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | कोविड 19 | Covid-19 | n95 mask | current news | live News | latest news | N95 मास्क | breaking news | entertainment news india | india news | Latest India News Online | Latest india News | current News Headline | Corona
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है