-
Advertisement
Weather | Tragedy | Himachal |
हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब हुआ और आंधी तूफान और बारिश होने लगी, बाली-ओल के समीप तेज आंधी-तूफान के चलते एक विशाल चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। हादसे में वाहन पेड़ समेत सड़क से नीचे पलट गया और वाहन के परखच्चे उड़ गएए जिसमें चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा कुल्लू के आनी में बीती शाम हुआ था। बोलेरो में चालक सहित कुल सात सवार थे, जिनमें छह महिला शिक्षक थी। हादसे में मारी गई महिला टीचरों की पहचान हो गई है। इसमें 38 साल की स्नेह लता निवासी पारलीधार, बंती कौंडल निवासी लामीसेरी, 43 साल की उषा कुमारी निवासी तराला व 54 साल की सीमा आजाद निवासी रोपड़ी शामिल हैं। जबकि घायलों में 42 साल का चालक सुरेश चंद निवासी रोपड़ी, 47 साल की तारा देवी निवासी रोपड़ी व 40 साल की रीना कुमारी निवासी सरकाघाट शामिल हैं। यह सभी महिला टीचर स्कूल की छुट्टी के बाद अपने अपने घर लौट रही थी। हादसे के दौरान एक बस और कुछ अन्य गाड़ियां मौके पर मौजूद थी, जो कि हादसे की चपेट में आने से बाल बाल बच गईं।

