-
Advertisement
मात्र 4 मिनट में मां बन गई महिला, ऑफिस से घर लौटा पति तो नहीं हुआ यकीन
Last Updated on March 31, 2022 by sintu kumar
मां बनना एक ऐसा अनुभव है जिसे शब्दों में बयां करना किसी भी औरत (Women) के लिए असंभव सा दिखता है। बच्चे के जन्म के साथ मां को जो खुशी मिलती है, बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल करके भी उसे वैसी खुशी नहीं मिलती है, हालांकि बच्चा पैदा होने से पहले का समय मां के लिए बहुत दर्द भरा होता है। लेबर पेन के दौरान मां को सबसे ज्यादा दर्द झेलना पड़ता है, इसी क्रम में एक महिला ने अपनी डिलीवरी का एक्सपीरिएंस (Delivery Experience) सोशल मीडिया पर शेयर किया है। डेली मेल की खबर के अनुसार, किम नाम की महिला ने दावा किया कि वह मात्र चार मिनट में मां बन गई। इस बारे में जब महिला के पति (Husband) को पता चला तो वह भी दंग रह गया। महिला ने बताया कि उसने मात्र चार मिनट में अपने बच्चे को जन्म दे दिया, यहां तक कि डॉक्टरों को भी इस बात का यकीन नहीं हुआ। महिला ने अपने डिलीवरी की कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक पर शेयर की है।
यह भी पढ़ें- viral video:खाने की प्लेट में रखी मछली हो गई जिंदा और खोल दिया मुंह
किम नामक महिला ने टिक टॉक पर अपने डिलीवरी की कहानी शेयर करते हुए बताया कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थी, लेकिन वहां से वह अपनी गोद में बच्चा लेकर वापस आई। महिला को तब लगा नहीं था कि वह अस्पताल अकेले जा रही हैं, लेकिन बच्चे के साथ लौटेंगी। जब वह अस्पताल पहुंचीं तो डॉक्टर्स (Doctor) ने उसे तत्काल एडमिट कर लिया। डॉक्टर डिलीवरी की तैयारी ही कर रहे थे, उधर महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। महिला ने बताया कि डॉक्टर्स ने जब उनकी बॉडी को एग्जामिन किया तो पाया कि वह किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इससे बाद डॉक्टर्स ने उससे लेबर पेन के बारे में पूछा, हालांकि किम को तब तक ऐसा महसूस नहीं हो रहा था। लेकिन डॉक्टर से बातचीत के मात्र चार मिनट के भीतर ही महिला ने अपने बच्चे को जन्म दे दिया। यहां तक कि डॉक्टर को भी अंदाजा नहीं था कि किम इतनी जल्दी मां बन जाएगी। किम ने बताया कि बच्चा पैदा होने के ठीक दो मिनट पहले उन्होंने अपने पति को कॉल किया था और बताया था कि डॉक्टर्स उसकी डिलीवरी करवाने वाले हैं। महिला के अनुसार, सुबह उसके पति ऑफिस गए थे, शाम को जब वह वापस आए तो उन्हें भी अपने पिता बनने का यकीन नहीं हो पा रहा था।