-
Advertisement
हिमाचल: सोलन में कटा हाथ मिलने के बाद अब जंगल में मिली महिला की लाश
सोलन। हिमाचल के सोलन (Solan) जिला में महिला का कटा (Woman Hand) हाथ मिलने के बाद अब पुलिस महिला का शव (Dead Body) भी बरामद कर लिया है। पुलिस बीते रोज से ही शव की तलाश कर रही थी। बता दें कि बीते रोज खूंडीधार क्षेत्र में एक काले रंग का कुत्ता अपने मुंह में महिला का हाथ लिए देखा गया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि अगर हाथ मिला है तो महिला का शव भी क्षेत्र में ही होना चाहिए। जिसके चलते ही पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। सोमवार सुबह से पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से सर्च अभियान चलाया था।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में यहां महिला की कटी बाजू लेकर घूम रहा था कुत्ता, लोगों में फैली दहशत
सर्च में लगी पुलिस ने क्षेत्र के हर क्षेत्र को खंगाल दिया। आखिर शव तलाशने में सफलता सोमवार शाम साईंटिस्ट कालोनी के नजदीक जंगल (Forest) में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अभी यह कहने की स्थिति में नहीं है कि ये मामला, आत्महत्या या फिर हत्या (Murder) से जुड़ा है। इन दो पहलुओं पर पुलिस आगे जांच बढ़ा सकती है। शुरूआती जांच में ये बताया जा रहा है कि अगर शव मिलने में देर हो जाती तो शिनाख्त में भी कई दिक्कतें आ सकती थी। बता दें कि पुलिस सुबह से ही खोजी कुत्तों के दस्ते के साथ सर्च में लगी हुई थी। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी थी। पुलिस ने केवल लाश मिलने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला की शिनाख्त के बाद मौत के कारण का खुलासा किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


