-
Advertisement
Video:’नौवारी’ साड़ी पहन कर इस महिला ने बर्फ पर किए स्टंट, देखने वाले रह गए दंग
साड़ी से ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ एक क्लासी लुक भी मिलता है। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी साड़ी की अपनी एक खास पहचान है। साड़ी में गजब का डांस करते हुए कई खूबसूरत वीडियो आप ने देखे होंगो। कुछ समय पहले तो बैकफ्लिप मारते हुए लड़की का वीडियों भी सामने आया था अब साड़ी में स्टंट करती एक महिला का इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर भारतीय को गर्व होगा। यह वीडियो उन लोगों को जरूर देखना चाहिए, जिन्हें लगता है कि वेस्टर्न आउटफिट में ही महिलाएं कंफर्ट महसूस करती हैं। चलिए पहले आप को वीडियो दिखाते हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर बर्फीली मैदान में एडवेंचर करती नजर आ रही है। महिला साड़ी पहनकर जबरदस्त स्कीइंग कर रही है। दिव्या मैया नाम की महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिव्या ने गुलाबी साड़ी को महाराष्ट्रियन स्टाइल ‘नौवारी’ में बांध रखा है। इस दौरान बैकग्राउंड में ‘कौन दिशा में लेकर चले रे बटोहिया’ गाना सुन कर आप इसका आनंद ले सकते हैं। वीडियो में यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:कुश्ती का अखाड़ा बना क्रिकेट स्टेडियम,फैंस के बीच यूं चले लात-घूंसे-देखें वीडियो

