-
Advertisement
Baddi के उद्योग में काम करने वाली युवती Punjab में निकली कोरोना पॉजिटिव
सोलन। बद्दी में एक उद्योग में काम करने वाली पंजाब (Punjab) की युवती कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) निकली है। हालांकि युवती पंजाब में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बता दें कि युवती 26 अप्रैल के आसपास अपने घर पंजाब गई थी। पंजाब में ही युवती के सैंपल (Sample) लिए गए हैं। जहां पर वह पॉजिटिव पाई गई है। यह युवती अपने घर लौटने से पहले बद्दी में एक कामकाजी महिला छात्रावास में रह रही थी। युवती के पाॅजिटिव आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस आज छात्रावास पहुंची और यहां पर रह रही युवतियों को क्वारंटाइन (Quarantine) कर दिया गया है। इन सभी के कल कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: कोरोना फ्री की और बढ़ रहे Himachal को झटका, दिल्ली से लौटा व्यक्ति आय़ा पॉजिटिव
जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि एतियातन रूप से युवती के संपर्क में आई युवतियों को क्वारंटाइन किया गया है। कल इनके कोविड सैंपल जांच के लिए लिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से किसी प्रकार की अफवाहों में ना आने की अपील है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। गौरतलब है कि हिमाचल के लिए आज का दिन राहत भरा नहीं रहा है। हिमाचल में एक और नया कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। यह मंडी जिला के जोगिंद्रनगर इलाके से है।


