-
Advertisement
हिमाचल में दो महिलाओं से दुष्कर्म, आरोपी शादी का झांसा देकर सालों तक लूटते रहे आबरू
Last Updated on November 12, 2021 by admin
ऊना/शिमला। प्रदेश के जिला शिमला व ऊना में दुष्कर्म (rape) के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में महिलाओं ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने इस संदर्भ में मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। पुलिस थाना गगरेट के तहत पड़ते एक गांव में महिला ने एक स्थानीय निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति के साथ पारिवारिक झगड़ा चला हुआ था और मामला अदालत में था। इसी दौरान महिला के संपर्क में एक स्थानीय व्यक्ति आया और उसने उसी के गांव में एक निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर से उसकी मुलाकात करवाई। व्यक्ति ने महिला को बताया कि डॉक्टर की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और वह महिला डॉक्टर के साथ शादी करले। इसके बाद बार-बार महिला को आग्रह करने पर महिला शादी के लिए राजी हो गई। इसी बीच डॉक्टर से महिला से वादा किया वह उसके पति से उसका तलाक करवा देगा और उसको मकान भी बनाकर देगा। महिला डॉक्टर की बातों में आ गई और महिला ने अपनी जमीन, गहने और अपनी अन्य संपत्ति बेच कर पैसे उस डॉक्टर को दे दिए। महिला ने बताया कि साल 2018 में दोनों व्यक्ति उसे शादी का विश्वास दिलवाने के लिए ऊना अदालत ले गए और शादी के कागज तैयार करवा लिए। महिला ने बताया कि आरोपित ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर साजिश के साथ तीन सालों तक उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी संपत्ति भी बेच दी।
ये भी पढ़ें- हिमाचलः मेडिकल स्टोर में रखी थी नशे का दवाएं, गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने दी दबिश
महिला का आरोप है कि स्थानीय व्यक्ति बार-बार उस पर संपत्ति बेचने का दबाब बनाता रहा। महिला ने आरोप लगाया है कि स्थानीय व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने बताया कि व्यक्ति अपने साथ दो तीन लोगों को लेकर आया और उसके साथ अशलील हरकतें करने लगा, जिस पर महिला ने अपनी जान बचाने के लिए महिला ने मोटरसाइकिल के साइलेंसर को
आरोपित के सिर पर मार दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं, दूसरा मामला जिला शिमला से सामने आया है। शिमला में भी एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि किन्नौर का एक व्यक्ति साल 2016 में उसके संपर्क में आया और उसके साथ उसकी दोस्ती हो गई। महिला ने बताया कि व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब वह शादी करने से मुकर रहा है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page