- Advertisement -
दुनिया की सबसे उम्रदराज 128 वर्षीय जोहाना माजिबुको (Johanna Majibuko) का निधन हो गया। साउथ अफ्रीका (South Africa) में रहने वाली जोहाना माजिबुको का जन्म मई 1894 में हुआ था। जोहाना के परिजनों के मुताबिक, उनकी मौत तीन मार्च को हो गई थी। जोहाना ने कहा था कि उनका शरीर अकड़ने लगा है और उन्हें चलने में कठिनाई होने लगी है। उन्होंने कहा था. जब मैं लोगों को चलता हुआ देखती हूं तो मुझे भी लगता है कि काश मैं भी उनकी तरह चल सकूं। मेरे पास मेरी एक केयर टेकर है जो 2001 से मेरे साथ है। वह मेरे लिए इतनी खास हो गई है कि जब तक वह पास नहीं होती, तब तक मुझे नींद भी नहीं आती।
जोहाना माजिबुको के 12 भाई-बहन थे, इनमें से तीन अभी जीवित हैं। उनकी शादी स्टवाना माजिबुको (Stavana Majibuko) से हुई थी। दोनों के सात बच्चे हैं। जोहाना के 50 से ज्यादा नाती, पोते-पोतियां और पड़पोते-पोतियां हैं। जोहाना ने कभी पढ़ाई नहीं की। वो खेतों में काम करती थीं। वर्ष 2022 में उन्होंने कहा था, मैं अपने बचपन को मिस करती हूं। तब कोई परेशानियां नहीं थीं। 128 वर्षीय जोहाना माजिबुको का जन्म 18वीं सदी में हुआ था। उन्होंने 1914 में हुआ (First World War) फर्स्ट वर्ल्ड वॉर 1939 में हुआ सेकंड वर्ल्ड वॉर (Second World War) देखा।
- Advertisement -