-
Advertisement
लेखक सलमान रुश्दी की संपति की तोड़फोड़,थाने में पहुंचा मामला
सोलन । भारतीय मूल के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी की सोलन (Solan) स्थित संपत्ति अनीस विला में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर डाली है। इस संबंध में राजेश त्रिपाठी (Rajesh Tripathi) की ओर से पुलिस स्टेशन (Police Station) में शिकायत दर्ज करवाई गई है। गौरतलब है कि राजेश त्रिपाठी उनकी संपत्ति के पावर ऑफ अर्टार्नी हैं। यही सलमान रुश्दी की संपत्ति की देखरेख कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:कांगड़ा के तरसूह में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से दहशत
राजेश त्रिपाठी ने बताया कि रानी शंकर दास (Shankar Dass) व उनके बेटे अनिरुद्ध शंकरदास उनके साथ अनीस विला (Anis Vill) में मौजूद थे। जैसा की विदित है कि अनिरुद्ध शंकरदास सलमान रुश्दी के पारिवारिक मित्र हैं। उन्होंने बताया कि गोविंदा राम अपने बेटे व अन्य कुछ लोगों के साथ अनीस विला मंें जबरन घुस आया और दो दरवाजों के तालेए कमरे की चिटकनी व शीशा बड़े हथौड़े से तोड़ दिए। हालांकि इस प्रॉपर्टी का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


