-
Advertisement
हिमाचल: बिल्डिंग से गिरकर घायल हुए युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम
सोलन। हिमाचल के सोलन जिला में बिल्डिंग से गिरकर घायल हुए युवक की पीजीआई मंे उपचार के दौरान मौत हो गई है। बता दंे कि 13 नवंबर की रात को पुलिस चौकी सपरून एक युवक गिरने की सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार देहुंघाट में गोयल मोटर के समीप युवक बिल्डिंग से गिरा था। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एक ढाबा की साथ बनी बिल्डिंग की गली में 108 एम्बुलेंस कर्मियांे ने स्थानीय लोगों की मदद से नीचे गिरे व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: लकड़ियां लेने गई महिला रावी नदी में गिरी, डूबने से गई जान
घायल व्यक्ति की पहचान 29 साल के परविन्द्र पुत्र भीम सिंह गांव सयाणा तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर के तौर पर की गई थी, जिसकी पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता भीम सिंह ने बेटे की मृत्यु पर किसी प्रकार का सन्देह व्यक्त नहीं किया है। प्रारम्भिक जांच में युवक की मौत गिरने के कारण सिर में चोट लगने से हुई है। पुलिस थाना सोलन में धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



