ऊना में सुबह-सवेरे सड़क पर उतरे देश के विभिन्न राज्यों से आए नन्हे खिलाड़ी

ऊना में  सुबह-सवेरे सड़क पर उतरे देश के विभिन्न राज्यों से आए नन्हे खिलाड़ी

- Advertisement -

ऊना। जिला मुख्यालय के एमसी पार्क में आज सुबह सवेरे भारत के विभिन्न प्रांतों से आए खो-खो के सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाकर लोगों को चौंका दिया। सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचे नन्हे खिलाड़ियों ने जिला मुख्यालय की सड़कों पर उतरकर लोगों को बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने का संदेश दिया। विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ियों की इस रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने खुद भी रैली में भाग लेकर लोगों को जागरूक किया। शनिवार सुबह जिला की सड़कों पर भारत की सबसे बड़ी विशेषता अनेकता में एकता की छवि देखने को मिली।


इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि देशभर के कोने-कोने से हिमाचल प्रदेश की देवभूमि पहुंचे इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन कार्य करते हुए लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि बेटियां कभी किसी पर बोझ नहीं होती बल्कि वह जहां भी जाती है वहां बोझ हल्का करती हैं। एक शिक्षित बेटी दो परिवारों को शिक्षित करने का माद्दा रखती है। जिला में शिशु लिंगानुपात काफी हद तक सुधरा है। वही इसे और सुधारने में प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | विभिन्न राज्यों | देश | नन्हे खिलाड़ी Latest Himachal News in Hindi | सुबह-सवेरे | himachal abhi abhi | Himachal Pradesh News in Hindi | Himachal News | सड़क पर उतरे | Latest Himachal News | Himachal News Today | ऊना | Himachal headlines in Hindi | Himachal Breaking News | Himachal local news | latest hp news | himachal news abhi abhi | himachal abhi abhi news | hp abhi abhi news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है