-
Advertisement
बिहार: पेट को गोदाम समझकर खा गया 150 मोमोज, चली गई जान
पटना। दोस्तों के बीच मोमोज खाने की शर्त लगाना गोपालगंज जिले (Gopalganj District Bihar) के एक युवक की जान पर भारी पड़ा। पेश से मोबाइल फोन मैकेनिक 23 वर्षीय विपिन पासवान (Vipin Paswan) को उसके दोस्तों ने फोन कर बुलाया और मामोज खाने की चुनौती दी।
100 से ज्यादा मोमोज खाए
मोमोज की दुकान पर दोस्तों के बीच विपिन ने चुनौती स्वीकार कर ली और एक के बाद एक 100 से ज्यादा मोमोज खा (Ate more than 100 momos) लिए। विपिन के दोस्तों का दावा है कि उसने 150 मोमोज खाए थे। उसके बाद विपिन की तबीयत बिगड़ने लगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मोमोज की दुकान पर ही वह बेहोश हो कर जमीन पर गिर गया। दोस्तों ने इसे पहले मजाक समझा। लेकिन बाद में जब उसे होश नही आया। तब वो लोग उसे आनन फानन में सीवान के बदहड़िया में निजी अस्पताल में ले गए।
यह भी पढ़े:बाइक फिसलने से 1 और बैल से टकराकर दूसरे बाइकर की मौत
इलाज से पहले ही हो गई मौत
लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। उधर गोपालगंज के थाने से जुड़ा होने के चलते विपिन के शव को गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया गया। यहां थावे पुलिस के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

