-
Advertisement
भरी बंदूक के साथ सेल्फी लेना युवक को पड़ा भारी, पहुंचा PGI चंडीगढ़
नाहन। सेल्फी का शौक (Passion For Selfie) अक्सर जान पर भारी हो रहा है। ऐसा ही एक मामला सिरमौर (Sirmour) जिले के श्री रेणुकाजी के पास ऑन खादरी में एक ढाबे पर सामने आया है। दिल्ली वापस जा रही चार युवकों की एक टोली में से एक युवक ने बंदूक के साथ सेल्फी लेनी चाही तो बंदूक चल पड़ी। बुरी तरह घायल युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज से PGI चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के चार युवक श्री रेणुकाजी (Shri Renukaji) घूमने आए थे। शाम को वापस दिल्ली लौटते हुए ऑन खादरी के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। उनमें से दो युवक गैलरी पर घूमते हुए ढाबे के एक कमरे में टंगी बंदूक को निकालकर ले आए। एक युवक ने बंदूक के साथ सेल्फी (Selfie With A Gun) खींचनी चाही, लेकिन लोडेड बंदूक चल पड़ी और उसमें से निकले छर्रों ने मनीष को घायल कर दिया।
यह भी पढ़े:कांगड़ा में सड़क हादसाः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 युवकों की गई जान
युवक की हालत स्थिर
मनीष को घायल हालत में उसके साथी दीपक, सतपाल और सुशील ने डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन (Nahan Medical College) पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मनीष के परिजन पीजीआई चंडीगढ़ से एक निजी अस्पताल ले गए हैं, जहां पर ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है। जबकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


