-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 224 लोग पॉजिटिव, 236 संक्रमितों ने जीती जंग
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामलों में कमी होती नहीं दिख रही है। हालांकि आज किसी भी कोरोना संक्रमित (Corona Infected) की जान नहीं गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 224 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही आज 236 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के 2 लाख 18 हजार मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 2 लाख 12 हजार 572 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक कोरोना संक्रमण से 3646 लोगों की मौत हुई है। वहीं मौजूदा समय में प्रदेश में 1766 एक्टिव केस मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: विभाग का नया आदेश, स्कूलों में बच्चे हुए कोरोना पॉजिटिव तो प्रिंसिपल जिम्मेदार

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा जिला में 68 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसके बाद हमीरपुर जिला में 54 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं मंडी में 38, बिलासपुर में 21, शिमला (Shimla) में 20, किन्नौर में 15, कुल्लू में 3, चंबा में 2, ऊना में 2, लाहुल स्पीति में 1 और किन्नौर जिला में भी 1 कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में कांगड़ा से 51, मंडी से 44, बिलासपुर से 44, हमीरपुर से 40, शिमला से 36, चंबा से 7, लाहुल स्पीति से 6, ऊना से 4, सोलन से 2, कुल्लू से 1, किन्नौर से भी एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।
आज दस हजार से ज्यादा सैंपल जांच को लिए
हिमाचल में आज 10012 लोगों के सैंपल (Sample) जांच के लिए लाए गए। जिसमें से 194 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 9296 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 522 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


