-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में 639 रह गए एक्टिव केस, आज एक की गई जान
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) महामारी के मामलों में कमी आने लगी है। हालांकि आज शनिवार को एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। प्रदेश में आज स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 45 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आज 56 लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में आज दिन तक कोरोना के दो लाख 27 हजार 904 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आज चुके हैं। जिसमें से दो लाख 23 हजार 405 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 3843 की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं मौजूदा समय में प्रदेश में 639 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में मिला दूसरा केस, भारत में ओमीक्रोन से अब तक 33 हुए संक्रमित

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज ऊना जिला में सबसे अधिक 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से शिमला में 12, सोलन में 7, हमीरपुर में 5, मंडी में 3, कांगड़ा में एक और सिरमौर मंे भी एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में सबसे अधिक कांगड़ा में 27, शिमला से 8, हमीरपुर से 8, ऊना से 6, मंडी से 3, बिलासपुर से 3 और कुल्लू से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



