- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 9 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 32 लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा में 6 नए मामले सामने आए हैं। चंबा (Chamba), हमीरपुर व लाहुल स्पीति से एक-एक मामला सामने आया है। वहीं, हमीरपुर (Hamirpur) के 16, कांगड़ा में 8, सिरमौर के 6 और सोलन (Solan) के दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 919 पहुंच गया है। अभी 349 एक्टिव केस हैं। अब तक 554 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में सात की मृत्यु हुई है। हिमाचल में अब तक 745 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 372 नेगेटिव रहे हैं। 373 की रिपोर्ट का इंतजार है।
अब हिमाचल के 12 जिलों में कोरोना पॉजिटिव के मामले हो गए हैं। कोरोना मामलों से अछूते लाहुल स्पीति में भी आज एक मामला सामने आया है। हालांकि, कोरोना पॉजिटिव आया व्यक्ति बीआरओ का मजदूर है और बिहार का रहने वाला है। जिला में बीआरओ का 26 वर्षीय मजदूर कोरोना पॉजिटिव( Corona positive) पाया गया है। दिल्ली की ‘विज कंस्ट्रक्शन कंपनी’ के पांच मज़दूर 21 जून को दिल्ली-हरियाणा होते हुए, कंपनी के वाहन से आये थे। इनमें से 2 पटसेउ में रुके तथा अन्य तीन 22 जून को लेह चले गए थे। ये दो मजदूर बीआरओ के पटसेउ पुल के निर्माण का कार्य कर रहे थे। इनमें से एक बिहारी मूल का मजदूर कुछ लक्षणों के चलते क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में चेकअप के लिये आया था। उसे तुरन्त इसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इस के सैंपल लिए गए और आज इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद दारचा पंचायत का वार्ड नंबर 3 का दारचा-समदो क्षेत्र ,मनाली लेह मार्ग के आईटीबीपी की रिहायश, बीआरओ (BRO) के 70 आरसीसी डेट अस्थाई कैंप के बीच के क्षेत्र को कंटेंमेंट एरिया तथा दारचा पंचायत के वार्ड नंबर 3 का शेष हिस्सा बफर जोन घोषित किया गया है। इससे पहले लाहुल स्पीति जिला में कोई भी मामला नहीं था।
कांगड़ा जिला में जयसिंहपुर के मझेरा का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। युवक परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में था। क्यारी शाहपुर का 37 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक 20 जून को हरियाणा से लौटा है। परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में था। नागन बैजनाथ की 36 वर्षीय महिला और उसका 8 वर्षीय बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली से लौटे हैं और होम क्वारंटाइन में थे। कोटलू पपलाह जयसिंहपुर की 50 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। महिला 20 जून को दिल्ली से लौटी है। गांव चतरू देवी जससिंहपुर की 69 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई है। महिला 21 जून को दिल्ली से लौटी है। होम क्वारंटाइन में थी। वहीं, जवाली की 27 वर्षीय महिला, आदर्श नगर का 44 वर्षीय व्यक्ति, राख का 77 वर्षीय बुजुर्ग, गुलेहर की 41 और 24 वर्षीय महिला, चंजेहर का 47 वर्षीय व्यक्ति, ढसोली का 31 वर्षीय युवक और कुडियाल का 23 वर्षीय युवक ठीक हुआ है। इन्हें घर भेजा जा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन में रहेंगे। कांगड़ा जिला में कुल मामले 268 हो गए हैं। एक्टिव केस 113 हैं और अब तक 153 रिकवर हुए हैं।
- Advertisement -