-
Advertisement
Nahan: आठवीं कक्षा की छात्रा को तीन जगह सांप ने डसा, गई जान
नाहन। सिरमौर (Sirmaur) की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में आठवीं कक्षा में पढ़ रही एक छात्रा की सांप के डसने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कटवाडी-बागड़त गांव की रूचिका को सांप (Snake) ने उसके घर में ही काटा। रूचिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग घर पर पहुंचे तो देखा कि उसे तीन जगह सांप ने काटा है।
यह भी पढ़ें: Una: 23 वर्षीय युवक ने अकेले में उठाया खौफनाक कदम, परिजनों के उड़े होश
परिजनों ने रुचिका को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नाहन (Medical College Nahan) पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। घटना सोमवार शाम की है। मंगलवार को रूचिका का अंतिम संस्कार किया गया। बिरला स्कूल के शिक्षक किशोर शर्मा ने सांप के डसने से हुई रुचिका की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

