-
Advertisement
Nahan में दो सगे भाइयों ने गटक लिया जहरीला पदार्थ, Hospital में गई जान
नाहन। जिला सिरमौर (Sirmaur) में दो भाइयों की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत (Death) हो गई। मामला नाहन के वाल्मीकि मोहल्ले का है पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय विजय कुमार व 50 वर्षीय मनोज कुमार ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची। अचेत हालत में दोनों को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन (Dr. YS Parmar Medical College Nahan) पहुंचाया गया। जहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Suicide से पहले अंशुल ने कुछ लोगों को बताया था अपनी जान का दुश्मन, BJYM ने मांगी जांच

दोनों भाईयों ने क्यों जहर निगला, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों ने कोई अज्ञात केमिकल द्रव्य निगल लिया। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से वो गिलास बरामद कर लिए है, जिसमें दोनों ने कुछ पिया था। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। शवों के पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


