-
Advertisement
Corona Infected महिला का Nahan में पूरे प्रोटोकॉल के साथ हुआ अंतिम संस्कार
नाहन। शिमला के आईजीएमसी (IGMC)में देर रात कोरोना संक्रमण से दम तोड़ने वाली 52 वर्षीय महिला का शनिवार को नाहन(Nahan)में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के साथ-साथ उचित व्यवस्था की थी। पूरे प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया। दरअसल संक्रमित से महिला की मौत के बाद परिवार ने नाहन में ही अंतिम संस्कार की इच्छा जाहिर की थी। जिला रेड क्रास सोसायटी( District Red Cross Society) के माध्यम से बीती देर रात ही महिला के पति ने आईजीएमसी से शव की सुपुर्दगी ले ली थी, जिसके बाद शव को नाहन लाया गया और आज उसका यही पर अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ेः संडे के दिन Himachal में छह Corona Positive , शिमला पांच-बिलासपुर में एक
मृतक महिला शहर के गोबिंदगढ़ मोहल्ला से ताल्लुक रखती थी, जहां से पिछले 10 दिनों में कोरोना संक्रमण के 160 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। डीसी सिरमौर डा. आरके परूथी ने बताया कि कोरोना से पॉजीटिव मृतक महिला को बीती 22 जुलाई को आईजीएमसी रेफर किया गया था। महिला को किडनी के साथ शुगर की भी समस्या थी। देर रात महिला की कोरोना से मौत हो गई है।
महिला के शव को शिमला से लाकर नाहन में नगर परिषद के माध्यम से उसके अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन की तरफ से माकूल व्यवस्था की गई। डीसी ने कहा कि कोरोना से महिला की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

