-
Advertisement
Corona in Himachal: चंबा में 23, सिरमौर में 10 नए मामले आए सामने
चंबा/ नाहन। हिमाचल में बुधवार दोपहर तक कोरोना (Corona) संक्रमण के 33 मामले सामने आए हैं, इन में 23 चंबा से और 10 नाहन से हैं। इसके साथ ही हिमाचल (Himachal) में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3546 पहुंच गया है और एक्टिव मामले 1210 हो गए है। चंबा में अभी जो मामले पाए गए है, उनमें 13 मामले धड़ोग मोहल्ले के हैं और अन्य 10 मामले चंबा (Chamba) के किहार ब्लॉक के हैं। इनमें तमिल नाडू से वापस आया युवक, खैली मनेलही निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति है। इन आठ लोग जो कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं उन में आठ सीआईएसएफ के जवान हैं। इन में तीन कांगड़ा से और बाकी बाहरी राज्य आए है।
यह भी पढ़ें: पत्नी निकली Corona Positive, खबर सुनते ही पति को आया Heart Attack, गई जान

धड़ोग मोहल्ले में 60 वर्ष का पुरुष, 15 वर्ष की किशोरी,, 23 व 42 वर्ष की महिलाएं, 42 वर्ष का पुरुष, 30 वर्ष की महिला, 10 वर्षीय बालक, 18 वर्ष का युवक, 44 व 80 वर्ष की महिलाएं शामिल है। ये सभी पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों से संपर्क में आए थे।
उधर सिरमौर में जो 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । इन में आठ पांवटा क्षेत्र के हैं। नायब तहसीलदार की पत्नी व बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। बुधवार दोपहर को आई कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमितों में राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का पीएसओ भी शामिल है। कोरोना संक्रमितों में दो महिलाएं व आठ पुरुष हैंं। कमरऊ तहसील के नायब तहसीलदार की पत्नी और बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं। नायब तहसीलदार दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। नए मामलों के साथ जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 450 से अधिक हो गया है। जिला सिरमौर में 100 से अधिक एक्टिव केस हैं, जबकि 335 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। डीसी डॉ.आरके परुथी ने 10 कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि की है।
अब बनीखेत में आयोजित किया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
15 अगस्त का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह अब चंबा के बजाय बनीखेत में आयोजित किया जाएगा। डीसी विवेक भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक कारणों से राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है। समारोह केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के मुताबिक आयोजित होगा और सुबह 11 बजे शुरु होगा। इस सम्बंध में राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश भी प्राप्त हो चुके हैं।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


